औरी (जामगाँव आर) मे आयोजित हुआ जिला स्तरीय पशु मेला उत्सव एवं प्रदर्शनी

NFA@0298
5 Min Read


जामगाँव आर। जीव जंतु कल्याण दिवस के अवसर पर दिनांक 23 जनवरी 2026 को ग्राम-औरी (जामगांव-आर), वि.खं. पाटन जिला-दुर्ग (छ.ग.) में पशुधन विकास विभाग, दुर्ग के उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ संजीव सहस्त्रबुद्धे के मार्गदर्शन मे जिला स्तरीय पशु मेला, उत्सव एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत के सभापति श्रीमती नीलम राजेश चन्द्राकर और अध्यक्षता श्रीमती कल्पना नारद साहू जी सभापति, जिला पंचायत, दुर्ग के द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप मे श्री राजेश चंद्राकार, सांसद प्रतिनिधि, मान. श्री रविकुमार सिन्हा जी सभापति, जनपद पंचायत पाटन मान. श्री राजकुमार चन्द्राकर जी, सदस्य, जनपद पंचायत, पाटन मान. श्रीमती मीनु शर्मा जी सरपंच ग्राम पंचायत बोरवाय, श्री नारद साहू, श्री कमलेश साहू, श्री भगवान सिंह चंद्राकार, श्री राकेश रिंकू शर्मा, श्रीमती नूतन साहू, श्री संतुराम साहू कार्यक्रम मे उपस्थित हुए । कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ बी मुखोपाध्याय अतिरिक्त उपसंचालक, पशु चिकित्सालय जामगांव आर के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मंच संचालन हलदार ठाकुर के द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकार के द्वारा स्वयं उन्नत नस्ल की गाय का पालन करने के अनुभव को साझा करते हुए गाय पालन द्वारा आर्थिक विकास एवं घर मे दूधपूर्ति की सुविधा को ग्रामीणो को बताया।

सभापति श्री कल्पना नारद साहू के द्वारा क्षेत्र के नस्ल सुधार कार्यक्रम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ग्रामीणों को उन्नत गौ पालन करने हेतु प्रेरित किया।

उपसंचालक डॉ संजीव सहस्त्रबुद्धे के द्वारा अंजोरा दुर्ग मे नस्ल सुधार हेतु उन्नत नस्ल का बीज उत्पादन की जानकारी दी गई ।

कार्यक्रम में 110 पशु पालक उपस्थित होकर विभिन्न नस्लो के 19 उन्नत गाय, 42 उन्नत बछिया, 18 उन्नत बछड़ा, 4 उन्नत भैंस, 8 उन्नत पड़वा पड़िया, 3 उन्नत बेल जोड़ी, 2 उन्नत भैंस जोड़ी, 48 उन्नत बकरा बकरी एवं 15 पक्षी कुल 161 पशु पक्षी को प्रतियोगिता मे प्रदर्शित किया गया।

प्रतियोगिता मे उन्नत गाय वर्ग मे प्रथम पुरस्कार श्री देवानंद साहू, गातापार, द्वितीय पुरस्कार श्री किशोर यादव, डिड़गा एवं तृतीय पुरस्कार श्री चंद्रशेखर यदु, कुम्हली को, उन्नत बघिया वर्ग मे प्रथम पुरस्कार श्री भगवान सिंह यादव, उमरपोटी, द्वितीय पुरस्कार श्री मुकेश चंद्राकर, बोरवाय एवं तृतीय पुरस्कार श्री पंकज चंद्राकर, औरी को, उन्नत बछड़ा वर्ग मे प्रथम पुरस्कार श्री विष्णु यादव, उमरपोटी, द्वितीय पुरस्कार श्री डोमार साहू, कुम्हली, तृतीय पुरस्कार श्री परमानंद शुक्ला, रीवागहन को उन्नत भैंस वर्ग मे प्रथम पुरस्कार श्री उत्तम सिंह यादव, गातापार, द्वितीय पुरस्कार श्री गोविंदा यादव, भंसुली, तृतीय पुरस्कार श्री डोमन यादव, भंसुली, उन्नत बकरा/बकरी वर्ग मे प्रथम पुरस्कार श्री वीरेंद्र पटेल, झाड़मोंखली, द्वितीय पुरस्कार श्री टीकम राम यादव, रानीतराई, तृतीय पुरस्कार एवं श्री हितेश वर्मा, पाहंदा, को एवं उन्नत बैल जोड़ी वर्ग मे प्रथम पुरस्कार श्री खिलेश्वर साहू, बासीन, द्वितीय पुरस्कार श्री भुवनेश्वर साहू ,औरी एवं तृतीय पुरस्कार श्री सीताराम साहू, औरी को, उन्नत पड़वा/पड़िया वर्ग मे प्रथम पुरस्कार श्री लालाराम साहू, बासीन, द्वितीय पुरस्कार श्री केशव यादव, रानीतराई एवं तृतीय पुरस्कार श्री गेंदलाल यादव, बोरवाय को, उन्नत भैंसा जोड़ी वर्ग मे प्रथम पुरस्कार श्री इंदरल कुमार साहू, बासीन एवं द्वितीय पुरस्कार श्री भुवनेश्वर साहू, औरी को, उन्नत मुर्गी/मुर्गा, पक्षी वर्ग मे प्रथम पुरस्कार श्री आदि चंद्राकर, भरर, द्वितीय पुरस्कार श्री पुराणिक साहू, रीवागहन, तृतीय पुरस्कार श्री त्रिलोचन को पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन में डॉ डी डी झा, डॉ एम सी देशमुख, डॉ आर के चौरसिया, डॉ आर कश्यप, डॉ ज्योति मुखोपाध्याय, डॉ संदीप मढ़रिया, डॉ एच एस चंद्राकर, डॉ यू एस जोशी, डॉ सौरभ योगी, डॉ झरना चंद्राकर, श्री सुमन यादव, श्री सुरेश कुमार साहू, श्रीमती ज्ञानेश्वरी देवांगन, कु निकिता सोनी, श्रीमती श्रद्धा वर्मा, गजानंद कामडे, धनंजय साहू, संतोष नाग, लोकेश कुमार, दिलेश्वर प्रसाद, रत्ना बंछोर, मिहीलाल, योगेंद्र बघेल, नागेश्वर यादव, ईश्वर साहू, नरेश बंछोर, सावित्री सोनी, हीरूराम पाटिल, मिथलेश सिंह, केशव साहू, दिनेश सोनी, प्रमोद चंद्राकर, नीलकंठ सिन्हा,देवेंद्र साहू, सुलेंद्र यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा

The post औरी (जामगाँव आर) मे आयोजित हुआ जिला स्तरीय पशु मेला उत्सव एवं प्रदर्शनी appeared first on news24carate.com.



Source link

Share This Article
Leave a Comment