आरएसएस के संघ शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में सह क्षेत्र कार्यवाह ने भरी हुंकार

NFA@0298
3 Min Read



पैलानी/बांदा। पैलानी तहसील अंतर्गत सिंधनकला स्थित मंगल दल मैदान में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में पहुंचे सह क्षेत्र कार्यवाह अनिल जी ,जलशक्तिराज्य मंत्री रामकेश निषाद, विभाग कार्यवाह संजय जी,जिला प्रचारक अनुराग जी राघव दास जी महाराज,खंड संघ चालक भीष्म देव शुक्ला,,जिला कार्य प्रमुख चक्रपाणि अवस्थी, विश्व हिन्दू परिषद के विभाग संयोजक अशोक सिंह परिहार ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर आरती उतारी।

सरस्वती शिशु मंदिर पैलानी के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। नन्ना पाल व पंचू निषाद ने आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। राघव दास जी महाराज ने का वर्तमान प्रदर्शन में सनातन धर्म को स्थापित करने के लिए समय-समय पर राष्ट्रीय सेवा संघ द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन से सभी जातियों को एकजुट कर एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया जा रहा है।

साहिल खंडकाव्य अनिल जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर कहा कि 25 वर्ष के जीवन में बिरसा मुंडा द्वारा जल ,जंगल ,जमीन की लड़ाई लड़ कर देश को बचाने का काम किया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज जागरण का काम किया जा रहा है भारत में यहां के मंदिरों को तोड़ा गया 100 वर्ष पहले स्वामी विवेकानंद का सपना था कि भारत माता को अपनी माता माना जाए। आगे कहां की हर वर्ष 25 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

आक्रांता औरंगजेब  तलवार और कुरान हांथ में लेकर चलता था और कहता था यह तो कुरान अपनाओ   या फिर तलवार से अपना शीश कटाओ , आगे कहा कि आज हर दसवें घर में कैंसर की बीमारी पनप रही है और 35 वर्ष के युवा हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने गायत्री परिवार वचन में आश्रम द्वारा किए जा रहे हैं सार्थक प्रयास की सराहना की। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि  जसपुरा महेश निषाद, प्रधान प्रतिनिधि इछावर दिनेश निषाद,  प्रकाश सिंह सेंगर ,साहिब सिंह मंडल अध्यक्ष जसपुरा,राम प्रकाश मिश्रा आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment