त्रिवेंद्रम में भगवान विष्णु के दर्शन किए बृजमोहन ने
रायपुर, 21 जनवरी। संसद की केमिकल एवं फर्टिलाइज़र समिति के स्टडी टूर के दौरान रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को तिरुवनंतपुरम स्थित विश्व प्रसिद्ध पद्मनाभ स्वामी मंदिर में भगवान श्रीहरि विष्णु के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वहीं कन्याकुमारी में समिति सदस्यों के साथ विवेकानंद रॉक मेमोरियल का भ्रमण किया।
उन्होंने कहा कि, अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के पावन संगम पर स्थित यह ऐतिहासिक स्मारक स्वामी विवेकानंद जी के राष्ट्रचिंतन, आत्मबोध और भारत की आध्यात्मिक चेतना का जीवंत प्रतीक है।

