भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती पर वरिष्ठ जन सम्मानित ,,

NFA@0298
2 Min Read


ग्राम तरीघाट में छत्तीसगढ़ कलार सिन्हा समाज के तत्वावधान में भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव जी की जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम शुभारंभ सत्ती माता मंदिर में भगवान सत्यनारायण कथा पुजा एवं कलश यात्रा से हुआ जिसमें कलश यात्रा महामाया मंदिर से होते हुए ग्राम भ्रमण किया। कलश यात्रा समाजिक भवन में पहुंचने के बाद भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव जी की आरती किया गया।

उसके पश्चात मंचीय कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि रूपनारायण सिन्हा अध्यक्ष योग आयोग छत्तीसगढ़ शासन, केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, अध्यक्षता सुरेश सिन्हा जिलाध्यक्ष कलार समाज दुर्ग जिला संरक्षक भुनेश्वर प्रसाद सिन्हा,तोरन लाल सिन्हा महामंत्री कलार समाज दुर्ग,बिसहत सिन्हा जिला कोषाध्यक्ष,रिखीराम सिन्हा मण्डलेश्वर पाटन, चोवाराम सिन्हा संरक्षक,सुरेश कुमार सिन्हा सचिव,शैलैन्द्र सिन्हा कोषाध्यक्ष, तेजराम सिन्हा क्षेत्राधिकारी, श्रीमती चन्द्रिका साहू सरपंच तरीघाट,प्रकाश गिर गोस्वामी उपसरपंच, श्रीमती मीरा बाई सिन्हा,प्रेमलाल सिन्हा,जीवन लाल सिन्हा , किशोरी सिन्हा,गैदलाल सिन्हा स्थानीय अध्यक्ष, गजेन्द्र सिन्हा उपस्थित रहे।

स्वजातीय बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा समाजिक संगठन को मजबूत करने, युवाओं से कहा समाज हित एवं राष्ट्रहित में काम रहे। जिलाध्यक्ष सुरेश सिन्हा ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जीवनी पर प्रकाश डाला, कलार समाज द्वारा स्वजातीय पंच एवं वरिष्ठ जनों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष चेला राम सिन्हा ,देवचरण सिन्हा, हेमंत सिन्हा, भुपेश सिन्हा, श्रीमती ईन्द्राणी सिन्हा, अमरीका सिन्हा, उर्मिला सिन्हा,डोमेश, भुषण, चैन सिंह,रोशन, देवनारायण, गोविंद,रवि,विजय, मोरध्वज सिन्हा, कलार समाज के समाजिक सदस्य,पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।मंच संचालन सुरेश सिन्हा ने किया आभार व्यक्त तोरन लाल सिन्हा ने किया।



Source link

Share This Article
Leave a Comment