
बांदा। गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंगेस्टर एक्ट के ईनामी बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया है। अभियुक्त के कब्जे से तमंचा,कारतूस भी बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में गिरोह बनाकर चोरी,नकबजनी आदि करने वाले गैंगस्टर एक्ट के 25 हजार रुपए के इनामिया वांछित अभियुक्त को थाना अतर्रा पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। सीओ अतर्रा प्रवीण कुमार ने बताया कि अभियुक्त गैंग बनाकर अपने अन्य साथियों के साथ,चोरी नकबजनी आदि की घटनाओं को अंजाम देता था। जिसके सम्बन्ध में थाना बदौसा में गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
मुकदमा दर्ज हिने के बाद से अभियुक्त बारेलाल उर्फ विजय पुत्र रामदीन निवासी कल्हरा थाना नरैनी वांछित चल रहा था।लगातार फरार रहने के चलते पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने अभियुक्त पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। अतर्रा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी बारेलाल को नरैनी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
सीओ अतर्रा प्रवीण कुमार ने बताया कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। चोरी,नकाबजनी सहित अभियुक्त के विरुद्ध दर्जनों मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अतर्रा ऋषिदेव सिंह,आरक्षी आदर्श तिवारी,जंगबहादुर शामिल रहे।

