पाटन। न्यू ज्योति क्रिकेट क्लब चुनकट्टा एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से ग्राम चुनकट्टा में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता “क्रिकेट का महासंग्राम 2026” का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 18 जनवरी, रविवार को सुबह 10 बजे होगा।
आयोजन समिति के सदस्य बसंत कुमार साहू एवं कुलदीप यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रवेश शुल्क मात्र 600 रुपये रखा गया है। टूर्नामेंट में विजेता एवं उपविजेता टीमों के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी रखी गई हैं।
पुरस्कार विवरण इस प्रकार है—
प्रथम पुरस्कार: ₹15,001 नकद व विनर ट्रॉफी
द्वितीय पुरस्कार: ₹8,001 नकद व रनर-अप ट्रॉफी
तृतीय पुरस्कार: ₹5,001 नकद व ट्रॉफी
चतुर्थ पुरस्कार: ₹3,001 नकद व ट्रॉफी
इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में अन्य विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर 26 जनवरी को खेला जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

