
बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर जिले में वाहन चालकों के द्वारा उपयोग की जा रही अवैध मोडिफाइड साइलेंसर पर बड़ी कार्यवाही करते हुए सैकड़ो की संख्या में मोडिफाइड साइलेंसर को जप्त कर उन्हें बुलडोजर चलाकर नष्टीकरण की गई है।
विदित हो कि शहर में अत्यधिक तेज एवं उच्च आवृत्ति के मोडिफाइड साइलेंसर से निकले अत्यधिक तेज एवं कानफोड़ू आवाज के कारण आम नागरिकों जिसमें बच्चे, बुजुर्गों, गर्भवती माताओं-बहनों एवं मरीजो सहित आम नागरिकों को कई तरह की शारीरिक एवं मानसिक अवस्था से गुजरना पड़ता है इस बात को ध्यान में रखते हुए लगातार माननीय न्यायालय एवं वरिष्ठ कार्यालय से इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान की गयी है इस कड़ी में लगातार ऐसे वाहन चालक जो इस तरीके के अवैध मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करते हैं उन पर कठोर एवं सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर थाना एवं यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा ऐसे वाहन चालको पर अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है
इसी कड़ी में थाना एवं यातायात पुलिस के द्वारा जिले के विभिन्न ऑटो मोबाइल दुकान के संचालकों के दुकान पर औचक निरीक्षण की कार्यवाही करते हुए अवैध मोडिफाइड साइलेंसर को जप्त की गई है वहीं वाहन चालकों के द्वारा उपयोग की जा रही तेज आवाज निकाल रहे मॉडिफाइड साइलेंसरों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें मानक स्तर के मोडिफाइड साइलेंसर लगाए जाने का हिदायत दिया गया है।
ऑटोमोबाइल दुकान के संचालकों को तेज आवाज के अवैध मोडिफाइड साइलेंसर विक्रय करने के बजाय उन्हें आईएसआई मार्क के उच्च क्वालिटी के हेलमेट का विक्रय किए जाने का हिदायत दिया गया ताकि लोगों की वाहन चलाते समय सड़क दुर्घटनाओं में जान जोखिम की स्थिति में ना बने एवं आम नागरिकों से भी अपील की गई की मोडिफाइड साइलेंसर अवैध करार दी गई है इसके बावजूद भी मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करना मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं का उल्लंघन है अतः ऐसे मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करें।
मोडिफाइड साइलेंसर को आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में एवं रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में बुलडोजर चला कर नष्टीकरण की गई है तथा आम नागरिकों को संदेश दी गई है कि किसी भी स्थिति में मोडिफाइड साइलेंसर को लगाए जाने पर नियमानुसार सख्त से सख्त, कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विशेष करके युवाओं को भी यह संदेश दिया गया है कि बुलेट, स्पोर्ट्स बाइक या अन्य वाहनों में किसी भी स्थिति में इस तरह का मोडिफाइड साइलेंसर ना लगाई जावे। यह न सिर्फ आम नागरिकों के लिए भय एवं दुर्घटना का कारण बनता है अपितु पर्यावरण की दृष्टिकोण से भी उचित नहीं है। युवाओं को या भी संदेश दिया गया कि मोडिफाइड साइलेंसर को वाहनों में लगाकर फैशन या दिखावे का प्रतीक ना बनाएं अपितु सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए मानक स्तर के साइलेंसर का ही उपयोग करें।
उक्त कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातयात रामगोपाल करियारे, डी एस पी शिवचरण परिहार एवं टेंगों वीरेंद्र नेताम एवं यातायात विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।
delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news |
digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed
aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें 
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य
ताजा-तरीन खबरें


