बस्तर विकास के लंबित कार्यों पर सीएम कर रहे अफसरों के साथ बैठक
13-Jan-2026 12:39 PM
रायपुर, 13 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर अंचल के समग्र विकास पर केंद्रित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर में शांति और विकास शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ने मूलभूत सुविधाओं को तेजी से विस्तार देने पर मंथन हो रहा है।
बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।

