गरियाबंद पुलिस अधीक्षक की सख्ती: अनुशासनहीनता

NFA@0298
2 Min Read


गरियाबंद। CG NEWS: गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने कर्तव्य के प्रति अनुशासनहीनता बरतने पर सख्त रुख अपनाते हुए थाना देवभोग के तीन पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई ग्राम उरमाल में आयोजित रात्रि अपेरा नृत्य–संगीत कार्यक्रम से जुड़े मामले में की गई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम उरमाल थाना देवभोग क्षेत्र में 5 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक आयोजक समिति उरमाल द्वारा रात्रि अपेरा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान नर्तकियों द्वारा अशोभनीय इशारों के साथ नृत्य किए जाने की शिकायत सामने आई, जिससे जनमानस और समाज में महिलाओं के प्रति नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई।

– Advertisement –

Ad image

इस संबंध में ग्राम कुम्हडाईकला निवासी तुलेश्वर यादव (27 वर्ष) की लिखित शिकायत पर थाना देवभोग में दिनांक 10 जनवरी 2026 को अपराध क्रमांक 18/2026 धारा 296, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रकरण में आरोपी देवेन्द्र राजपूत, गोविन्द देवांगन, नरेन्द्र साहू, हसन डाडा सहित अन्य के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है।

जांच के दौरान यह भी जानकारी सामने आई कि उक्त कार्यक्रम में प्र.आर. 366 डिलोचन रावटे, आरक्षक क्रमांक 143 शुभम चौहान तथा आरक्षक क्रमांक 438 जय कंसारी, थाना देवभोग, की उपस्थिति थी। कार्यक्रम में कथित अश्लीलता के संबंध में इन कर्मचारियों का कर्तव्य था कि वे तत्काल थाना को सूचना देते, लेकिन इसके विपरीत उन्होंने कार्यक्रम में शामिल रहकर कर्तव्यविमुखता दिखाई और विभागीय छवि को धूमिल किया।

– Advertisement –

Ad image

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तीनों कर्मचारियों को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



Source link

Share This Article
Leave a Comment