6 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या

NFA@0298
2 Min Read


बेंगलुरु।  CRIME NEWS: व्हाइटफील्ड इलाके में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पश्चिम बंगाल की रहने वाली 6 वर्षीय मासूम शाहनाज खातून की बेरहमी से हत्या कर दी गई। नल्लूरहल्ली इलाके के पास टेंपल रोड पर बच्ची का शव प्लास्टिक बैग में लिपटा हुआ नाले से बरामद हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका का परिवार प्रवासी मजदूर है, जो दिहाड़ी मजदूरी कर जीवन यापन करता है।

सोमवार दोपहर व्हाइटफील्ड पुलिस स्टेशन में पहले बच्ची के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस टीमों ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया।

– Advertisement –

Ad image

आधी रात के करीब बच्ची की लाश मिलने से मामला किडनैपिंग से जघन्य हत्या में बदल गया। DCP सैदुलु अदावथ के अनुसार इस वारदात में संदिग्ध परिवार का ही एक पड़ोसी है, दोनों परिवार पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और नल्लूरहल्ली इलाके में मजदूरी करते हैं, वहीं शुरुआती जांच में माता-पिता और पड़ोसी के बीच पुराने व्यक्तिगत विवाद की आशंका भी जताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि शव के गले पर प्लास्टिक की रस्सियां बंधी हुई थीं और प्रथम दृष्टया गला घोंटकर हत्या की गई प्रतीत होती है, अन्य कोई गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं।

– Advertisement –

Ad image

शव को पोस्टमार्टम के लिए वैदेही अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं, जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment