तहसील स्तरीय गुरु घासीदास बाबा जयंती समारोह पाटन में मनाया गया!

NFA@0298
1 Min Read


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि हुए शामिल

पाटन।तहसील सतनामी समाज पाटन के तत्वाधान में छेरछेरा पुन्नी के पावन अवसर पर परमपूज्य संत शिरोमणी गुरूघासीदास बाबा जी की जयंती एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।अध्यक्ष संतराम कुर्रे एवं सामाजिक पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण एवं पूजा अर्चना का महान संत शिरोमणि गुरु घासीदास जी को नमन किए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल(पूर्व मुख्यमंत्री)के प्रतिनिधि अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,राजेश ठाकुर अध्यक्ष जिला गोड़ आदिवासी समाज,दिनेश साहू कार्यकारी अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन,देवकुमार निषाद अध्यक्ष तहसील निषाद समाज,देवेंद्र चंद्रवंशी सदस्य जिप दुर्ग,आनंद बघेल जनपद सदस्य,मनोज कुर्रे पार्षद,दिनेश चतुर्वेदी समाजसेविका,कस्तूरी पन्ना बंजारे जनपद सदस्य ने संत बाबा गुरुघासीदास के तेलचित्र एवं जैतखंभ की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख,समृद्धि,शांति,खुशहाली,समरसता की मंगलकामना किए।
इस अवसर पर संतराम कुर्रे अध्यक्ष,पवन डहरे उपाध्यक्ष,सोहन बघेल,बालाराम कोसरे,रामकुमार बांधे,दुर्गेश पाटिल,रमेश कुर्रे,शिवनाथ बंजारे,अहेन्द्र चेलक,भोलेश्वर चंदनिहा,चंद्रिका बघेल,दिलीप टंडन,दिलीप कुर्रे,परिक्षेत्र अध्यक्ष संजय सोनवानी,राजेश बघेल,रेखा कुर्रे,प्रियालता महिपाल सरपंच,शिवप्रसाद देशलहरे,अंबेडकर प्रसाद जोशी,अंकेश महिपाल,विष्णु चतुर्वेदी,तेजप्रकाश भारती,मोती बघेल,भूपेंद्र बघेल,कुणाल सतनामी,गोदावरी ख़ुटेल,जीवनलाल देशलहरे,सुमीत मार्कण्डेय,नरेश सांगे,संतराम ,किशन बंजारे,भागवत बघेल,संजय कोशले सहित तहसील सतनामी समाज पाटन के सामाजिक बंधु उपस्थित थे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment