भारत के फैसले का पलटवार, बांग्लादेश

NFA@0298
1 Min Read


दिल्ली Suspends Visa:  भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते कूटनीतिक तनाव के बीच नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए कांसुलर और वीजा सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं,

यह फैसला बांग्लादेश के छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद दोनों देशों के रिश्तों में आई तल्खी के बीच लिया गया है; इससे एक दिन पहले भारत ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए चटगांव स्थित इंडियन वीजा एप्लीकेशन सेंटर में वीजा सेवाएं अगले आदेश तक रोक दी थीं,

– Advertisement –

Ad image

जिसके बाद बांग्लादेश ने जवाबी कदम उठाया; बांग्लादेश हाई कमीशन ने बयान जारी कर कहा कि “अपरिहार्य परिस्थितियों” के चलते सेवाएं अस्थायी रूप से बंद की जा रही हैं और असुविधा पर खेद जताया गया है, वहीं सूत्रों के मुताबिक हादी की मौत के बाद चटगांव और अन्य इलाकों में भारतीय मिशनों के बाहर विरोध प्रदर्शन और धमकियों के चलते सुरक्षा स्थिति गंभीर बनी हुई है, ऐसे में दोनों देशों के बीच यह तनाव आने वाले दिनों में कूटनीतिक स्तर पर और गहराने की आशंका जताई जा रही है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment