मिस कॉस्मो इंटरनेशनल 2025 में भारत की विप्रा

NFA@0298
1 Min Read


Vipra Mehta: वियतनाम में चल रहे मिस कॉस्मो इंटरनेशनल 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं विप्रा मेहता ने अपने कॉन्फिडेंस, स्टाइल और दमदार रैम्प वॉक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, वहीं जूरी मेंबर और मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू का उनकी एंट्री पर दिया गया रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में जैसे ही विप्रा ने स्टेज पर अपना नाम और देश ‘इंडिया’ बताया, पूरा हॉल तालियों और “इंडिया-इंडिया” के नारों से गूंज उठा, जिसे देखकर हरनाज संधू गर्व और खुशी से मुस्कराती नजर आईं। ईवनिंग गाउन राउंड में विप्रा ने डिजाइनर वजानेह का खूबसूरत लाल गाउन पहना, जिसमें कोर्सेट स्टाइल बॉडीस, क्रिस्टल वर्क, थाई-हाई स्लिट और लॉन्ग ट्रेल ने उनके लुक को बेहद शानदार बना दिया, वहीं मैचिंग हील्स, रूबी ईयररिंग्स और सॉफ्ट वेव्स में खुले बालों ने उनकी स्टेज प्रेजेंस को और निखार दिया। ‘राइजिंग ड्रैगन’ थीम पर डिजाइन किए गए इस गाउन और आत्मविश्वास से भरी एंट्री ने यह संकेत दे दिया है कि विप्रा मेहता मिस कॉस्मो इंटरनेशनल 2025 के खिताब की मजबूत दावेदार बनकर उभरी हैं।

– Advertisement –

Ad image



Source link

Share This Article
Leave a Comment