बीडीओ ने चौपाल लगाकर सुनीं जन-शिकायतें

NFA@0298
2 Min Read


IMG-20251219-WA0043कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकताओं में शामिल ‘गाँव की समस्या, गाँव में समाधान’ अभियान के तहत विकास खंडों में जन चौपालों का आयोजन तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में मंझनपुर विकास खंड के टेवा गाँव में खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में एक भव्य चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने न सिर्फ ग्रामीणों की समस्याओं को सुना, बल्कि मौके पर ही निस्तारण की रूपरेखा भी तैयार की।चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। सबसे प्रमुख मुद्दा टेवा ग्राम सभा में नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन में पेयजल की अनुपलब्धता का रहा। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की सुविधा न होने से बच्चों और कर्मचारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र यादव ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बुनियादी सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।समस्याओं के समाधान के साथ-साथ बीडीओ ने केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने महिलाओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। बीडीओ ने बताया कि समूह से जुड़कर महिलाएँ कैसे आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उन्होंने समूह के माध्यम से मिलने वाले ऋण और स्वरोजगार के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की।इस विकास चौपाल में मुख्य रूप से अधिकारी व जन प्रतिनिधि मौजूद रहे  वीरेंद्र यादव (खंड विकास अधिकारी, मंझनपुर),सौम्या अवस्थी, कमलाकांत मिश्र (एडीओ पंचायत ) लक्ष्मी नारायण व कुलदीप गुप्ता, सहित ग्राम प्रधान, टेवा मौजूद रहे।

चौपाल के अंत में ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। बीडीओ ने आश्वासन दिया कि इस तरह की चौपालों का आयोजन निरंतर होता रहेगा ताकि ग्रामीणों को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए ब्लॉक या जिला मुख्यालय के चक्कर न काटने पड़ें।

 

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment