जयस्तंभ में पालो चढ़ाकर गुरू घासीदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध पंथी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

NFA@0298
2 Min Read


रानितराई गुरू घासीदास जी का 269 वीं जयंती समारोह का आयोजन गुरूवार 18 दिसंबर को सतनामी समाज एवं ग्राम असोगा के तत्वावधान में सेवा व सम्मान संदेश के साथ आयोजित हुई जहां सेवा के रूप में खंड चिकित्सा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के सौजन्य से स्वास्थ्य शिविर व सतनामी समाज असोगा द्वारा विविध आयोजन हुआ। साथ ही क्षेत्र के  जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया 
सत्य – अहिंसा के प्रतीक जयस्तंभ में पालो चढ़ाकर गुरू घासीदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध पंथी पार्टी माता सफूरा महिला पंथी पार्टी नेवई व जय सतनाम रसीली पंथी पार्टी गोड़पेंण्ड्री तथा सोन के मुंदरी सांस्कृतिक संध्या पोटियाडीह के कार्यक्रम भव्य प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक भूपेश बघेल, अध्यक्षता  प्रियालता महिपाल सरपंच औसर, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू, आशीष वर्मा पूर्व ओएसडी मुख्यमंत्री, अशोक साहू पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष, रश्मि भेद वर्मा जनपद सदस्य,  जानकी चोपड़िया सरपंच असोगा,  तालेश्वर साहू उपसरपंच असोगा  के करकमलों में हुआ  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के महान संत बाबा गुरु घासीदास का संदेश आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास का महान विचार मनखे-मनखे एक समान समाज में समानता और समरसता की नींव रखता है। यह समानता का सिद्धांत हमारे संविधान का भी एक अहम हिस्सा है।
        श्री बघेल ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने आज से लगभग 269 वर्ष पहले सत्य और अहिंसा का जो संदेश दिया, वही उद्देश्यपूर्ण और आदर्श जीवन का �



Source link

Share This Article
Leave a Comment