
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय सोहम महामण्डल शाखा फिरोजाबाद का 46 वे भव्य आयोजन के दूसरे दिन बुधवार को श्रीमदभागवत कथा में वृंदावन से आये पं. रामगोपाल शास्त्री ने कहा कि संत नामदेव की भक्ति अमल में लानी चाहिये प्रभु हर रूप में विद्यमान है जब उन्होंने रोटी बिना चुपडी रखी तो कुत्ता रोटी ले गया बोले प्रभु बिना घी लगी रोटी ले गये उनके पीछे घी का पात्र लेकर दौड़े गोविंद रूको, कन्हैया रूको प्रभु ऐसी भक्ति देख कुत्ते में ही प्रकट हो गये उनको दर्शन दिये इसलिये प्रभु की सच्ची भक्ति हो तो हर रूप में नजर आयेंगे
इसके उपरांत दोपहर हुये विराट संत सम्मेलन में वृंदावन से सत्यानंद महाराज जी, स्वामी धर्मदेव जी महाराज, स्वामी शुकदेवानंद जी महाराज, स्वामी परमानन्द महाराज, स्वामी रामशरण दास जी महाराज, स्वामी प्रीतम दास जी महाराज, स्वामी प्रणवानंद जी महाराज, स्वामी निगमानन्द जी महाराज, स्वामी शिवानन्द जी महाराज, स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज, स्वामी सदानन्द जी महाराज, स्वामी विजयानंद जी महाराज, स्वामी सुबोध स्वरूप महाराज, नारायणानंद महाराज ने अपने अपने मुख से प्र्रवचनों की भक्ति धारा को प्रवाहित किया। इस दौरान स्वामी रामशरण दास जी महाराज ने कहा रावण के सीता जी हरण पर प्रकाश डालते हुये कहा कि मंदोदरी ने माता सीता जी को लेकर कहा था वह हमेशा उनकी ऋणी रहेंगी जनक दुलारी ने उनकी लाज बचाई है। कहा मिटटी की बेटी हैं , लंका को मिटटी में मिलाने आई हैं। गीता योगशाला तो रामायण प्रयोगशाला है। चरित्रवान बने सत्संग करें। स्वामी सत्यानंद महाराज ने गौ सेवा पर कहा एक बार आश्रम पर मीटिंग हुई सभी गौ माता को लेकर अपने उपदेश दे रहे थे, सब सबकी बात खत्म हुई तो उनसे कुछ बोलने को कहा गया तो कहा कि अगर सभी एक एक गाय पालना शुरू कर दे, तो गौ माता की सच्ची सेवा हो जायेगी कुछेक ने कहा घरों में रखने की व्यवस्था नहीं है। पर कहा गौशाला में भी अगर एक एक गाय की जिम्मेदारी ले लें तो भी गौ माता की सच्ची सेवा हो जायेगी। इस पर सब मौन रह गये। कहने का तात्पर्य यह है। उपदेश देने की बजाय अगर स्वयं गाय की सेवा करें तो भी सच्ची सेवा होगी।
इस दौरान मुख्य यजमान संजय पचौरी व श्रीमती रेखा पचौरी तथा यज्ञपति संजय शर्मा व श्रीमती पूनम शर्मा रहे। श्रीमदभागवत कथा के दौरान चंदप्रकाश शर्मा, सतीश चंद्र पचौरी, द्विजेंद्र मोहन शर्मा, चौधरी सम्मन सिंह, सुरेश चंद्र गुप्ता, शिवनारायण यादव, चौधरी हरदयाल, संजय अग्रवाल डिश, गोपाल बिहारी अग्रवाल, छोटेलाल अग्रवाल, संजय पचौरी, अशोक यादव, जगदीश यादव, प्रवीन अग्रवाल, अनुग्रह गोपाल अग्रवाल सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

