संदीप साहू, पंकज वर्मा का लोको पायलट चयनित

NFA@0298
2 Min Read



बाँदा। दो छात्रों का लोको पायलट में चयन होने की खुशी में रविवार को बाँदा के ईदगाह रोड हुसैन गंज स्थित डिजिटल लाइब्रेरी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संदीप साहू, पुत्र बद्री प्रसाद साहू, निवासी ग्राम तेरा (ब), तहसील अतर्रा,तथा पंकज वर्मा, पुत्र रामसहाय, निवासी पनगरा, तहसील नरैनी पिछले कई वर्षों से हुसैन गंज की डिजिटल लायब्रेरी में अपनी तैयारी कर रहे थे उनकी मेहनत रंग लाई और संदीप साहू और पंकज वर्मा का लोको पायलट के पद पर चयन हो गया ।

इस चयन के बाद लायब्रेरी संचालक जैनुल अंसारी ने दोनों छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामेंद्र शर्मा (राष्ट्रीय शूटर/कोच, हार्पर क्लब) व डॉ॰ शेख सऊद उज़ ज़मा (सादी जमा) उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथियों में अमित सेठ भोलू, अरुण निगम, नवीन निगम, रहमान अली, अनस अंसारी, मीसम जैदी, अनवर जैदी, सलमान खान, रहीम चौधरी, फिरोज़ मिर्जा, जावेद खान, विकास गुप्ता, अबूबकर, तारिक भाई आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन अंसार सिद्दीकी (एडवोकेट) द्वारा किया गया। मुख्य अतिथियों ने चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा लाइब्रेरी के विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर मेहनत करने का मार्गदर्शन दिया।



Source link

Share This Article
Leave a Comment