सड़क हादसे में नवविवाहित कपल की मौत

NFA@0298
2 Min Read



कौशांबी : हादसा चरवा थाना क्षेत्र के मंझौरी-भरवारी मार्ग पर समसपुर गांव के पास हुआ. चरवा थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर महेश प्रसाद ने बताया कि मृतकों की पहचान 25 वर्षीय अजय और उसकी पत्नी 23 वर्षीय राधा देवी के रूप में हुई है. दोनों प्रयागराज जिले के पंतालवा गांव के रहने वाले थे. बाइक सड़क के किनारे पेड़ से इतनी तेजी से टकराई कि पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

पुलिस ने कहा कि अजय अपनी पत्नी राधा को दावत के बाद उसके मायके मिटवापुर गांव छोड़ने जा रहा था. उसी दौरान रास्ते में ये हादसा हो गया. घटना के वक्त राधा की मां दूसरी बाइक से कुछ दूर आगे चल रही थीं. तेज आवाज सुनकर जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो बेटी और दामाद सड़क किनारे पड़े मिले.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया. गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment