Weather update उत्तर भारत में ठंड का कहर शीतलहर जारी

NFA@0298
3 Min Read


Weather update: उत्तर भारत में सर्दी ने अपना पूरा रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बर्फबारी हो रही है जबकि मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर, घना कोहरा और प्रदूषण मिलकर लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने कई जगहों पर अलर्ट जारी किया है।

कश्मीर में कड़ाके की सर्दी

कश्मीर घाटी में ठंड चरम पर है। जोजीला पास जैसे ऊंचे इलाकों में तापमान माइनस डिग्री तक गिर गया है। गुलमर्ग, श्रीनगर और अन्य जगहों पर पाला जम रहा है, नदियां और झरने जमने लगे हैं। बर्फबारी से कई सड़कें प्रभावित हैं। IMD के अनुसार, 13 दिसंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिससे हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है।हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी की चेतावनीहिमाचल प्रदेश में 13-14 दिसंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी से सड़कें बंद हो सकती हैं। शिमला में भी तापमान गिरेगा। उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी का अनुमान है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे रहेगा। देहरादून और हरिद्वार जैसे मैदानी हिस्सों में कोहरा और सर्द हवाएं परेशान कर रही हैं।

हिमाचल के पहाड़ बर्फ से लदे हुए

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण और ठंड का दोहरा असर

दिल्ली में धूप निकलने के बावजूद ठंड और प्रदूषण से राहत नहीं है। आज सुबह AQI 329 से 332 के बीच रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। कई इलाकों में यह 400 के पार पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 8-11 डिग्री के आसपास है। घना कोहरा सुबह-शाम दृश्यता कम कर रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।

दिल्ली में घना कोहरा

पंजाब-हरियाणा और यूपी में कोहरा का कहर

पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होगा। अगले पांच दिनों तक कोहरा बना रह सकता है। उत्तर प्रदेश में भी तापमान गिरेगा और कोहरा घना होगा। पूर्वी यूपी में कोहरा 15 दिसंबर तक परेशान कर सकता है।

अन्य राज्यों में शीतलहर

महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी 12-13 दिसंबर को शीतलहर चलेगी। पूर्वोत्तर राज्यों में घना कोहरा रहेगा। दक्षिण भारत के अंडमान-निकोबार में तेज हवाएं और बारिश का अनुमान है।IMD का कहना है कि दिसंबर के मध्य तक ठंड और बढ़ेगी।



Source link

Share This Article
Leave a Comment