आईआरएस अफसर ने छत्तीसगढ़ शासन ज्वाइन किया
27-Nov-2025 10:24 PM
रायपुर, 27 नवंबर। भारतीय राजस्व सेवा 05 बैच की अफसर तरन्नुम वर्मा मलिक ने प्रतिनियुक्ति पर छत्तीसगढ़ शासन को ज्वाइन किया है। 05 बैच की अफसर अब तक संयुक्त आयकर आयुक्त भिलाई,अपील समेत एक अन्य पद पर कार्यरत थीं। उनकी अभी विभागीय नियुक्ति नहीं दी गई है। समझा जा रहा है कि उन्हें वित्त विभाग में ही संचालक स्तर का पद दिया जा सकता है। श्रीमती वर्मा के पति प्रभात मलिक संचालक उद्योग हैं।

