ओडिशा के गंजाम में पुलिस ने खनिज से लदे 25 वाहन जब्त किए

NFA@0298
1 Min Read


ओडिशा के गंजाम में पुलिस ने खनिज से लदे 25 वाहन जब्त किए


23-Nov-2025 10:10 PM

ब्रह्मपुर, 23 नवंबर। ओडिशा के गंजाम जिले में विभिन्न स्थानों से पुलिस ने 25 वाहनों को जब्त किया जिनसे अवैध रूप से लघु खनिजों का परिवहन किया जा रहा था। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

गंजाम के एसपी शुभेंदु पात्रा ने कहा, “हमने शनिवार रात जिले में अवैध रूप से खनिजों की ढुलाई के खिलाफ कार्रवाई की। ट्रक और ट्रैक्टर सहित कम से कम 25 लघु खनिज लदे वाहनों को जब्त किया गया।”

उन्होंने बताया कि जब्त किए गए वाहनों से विभिन्न नदियों के किनारे से लघु खनिजों का अवैध परिवहन किया जा रहा था। (भाषा)



Source link

Share This Article
Leave a Comment