ईओयू व ज़िला प्रशासन द्वारा जब्त बालू के चोरी से सरकार को 5 करोड़ 22 का क्षति, एफ़आइआर दर्ज

NFA@0298
5 Min Read


खबर का असर , एफ़आइआर दर्ज

रवीश कुमार मणि 

 

पटना ( तरूणमित्र ) 23 नवंबर 2025 । विधानसभा चुनाव के घोषणा बाद पुलिस- प्रशासन आदर्श आचार संहिता लागू कराने व शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर तत्परता से जुटी थी इधर बालू माफियाओं ने जब्त करोड़ों के बालू चोरी कर बेच दिया । इसको लेकर बीते 18 नवंबर को तरूणमित्र ने खबर प्रकाशित किया था , शीर्षक : चुनाव में व्यस्त रहें पुलिस – प्रशासन, इधर बालू माफियाओं नें करोड़ों का जब्त बालू कर लिया चोरी “ मामले को गंभीरता से लेते हुए खनन मुख्यालय के आदेश पर जिला खनन पदाधिकारी- पटना, कार्तिक कुमार ने जब्त बालू की स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए खनन निरीक्षक उत्तम मणि, गोविंद कुमार, राजीव रंजन सिंह का संयुक्त टीम गठित किया । 

                       जिला खनन पदाधिकारी पटना द्वारा गठित टीम ने जब्त बालू स्थल का निरीक्षण किया तो पाया की कई जगहों के बालू का चोरी कर लिया गया है  , मापी में कम बालू पाया गया । इसको लेकर खनन निरीक्षक उत्तम मणि नें बीते शनिवार को रानीतलाब में अज्ञात के खिलाफ एफ़आइआर दर्ज कराया है वहीं राजीव रंजन सिंह ने भी रानीतलाब थाना में जब्त बालू की चोरी होने को लेकर अज्ञात के विरुध्द प्राथमिकी दर्ज कराया है । बिक्रम थाना क्षेत्र में भी जब्त बालू चोरी हुई है इसको लेकर खनन निरीक्षक उत्तम मणि ने बिक्रम थाना में एफ़आइआर दर्ज कराया है । एफ़आइआर की मानें तो रानीतलाब में प्रथम एफ़आइआर में 1 करोड़ 36 लाख , द्वितीय एफ़आइआर में 3 करोड़ 31 लाख व बिक्रम में हुए एफ़आइआर में 55 लाख , कुल – 5 करोड़ 22 लाख रूपए की क्षति हुई है । खनन अधिकारियों की मानें तो जब्त बालू को सुरक्षित रखने की ज़िम्मेवारी संबंधित थाना को थी । थाना की ओर से कोई सूचना नहीं दिया गया था ।

  डीएसपी 2 पंकज कुमार शर्मा ने कहां की उक्त केस के अनुसंधानकर्ता से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा, जांच में लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई किया जाएंगा । पूर्व में अनुसंधानकर्ता को निर्देश दिया गया था उक्त जमीन जिसपर अवैध बालू का भंडारण किया गया था वह जमीन किसकी है पता करें और जमीन मालिक की भूमिका की जांच करें व आसपास के गुप्तचरों से पूछताछ कर अवैध बालू कारोबार करने वालो को चिन्हित कर कांड में नाम अंकित करें और फरार रहने के स्थिति में वारंट व कुर्की की कार्रवाई करें । 

 

ईओयू व जिला खनन की टीम ने पाया था अवैध बालू भंडारण , चार माह पूर्व किया था केस दर्ज 

 

अवैध बालू कारोबार के रोकथाम के लिए ईओयू नोडल एजेंसी के रूप में जांच करते रहीं है । ईओयू को लगातार सूचनाएं मिल रही थी की कई जिले में अवैध बालू का खनन व भंडारण किया जा रहा है और बिना चालान व फर्जी चालान पर बालू का खरीद- बिक्री किया जा रहा था । ईओयू ने जिला पुलिस- प्रशासन के साथ मिलकर पटना जिला के सोन तटवर्ती जिला का निरीक्षण किया तो पाया की सोन नदी के किनारे व आस-पास में कई जगहों पर बालू चोरी कर भंडारण किया गया है । इसको लेकर ईओयू को मौजूदगी में जिला खनन निरीक्षक ने रानीतलाब थाना कांड संख्या- 253/25 , 274/25, 262/25, बिहटा थाना में 502/25, 531/25, मनेर थाना में 455/25 व बिक्रम थाना में 294 / 25 दर्ज किया गया था । संबंधित एफ़आइआरों पर गौर करें तो कई करोड़ का बालू जब्त किया गया था एवं एक बड़ी कार्रवाई मानी गई थी । जब्त करोड़ों की बालू चोरी का सफल उद्दभेदन नहीं होना कई सवाल खड़ा करता है । आगे देखिए क्या होता है । 



Source link

Share This Article
Leave a Comment