
दुमका। जिला के हंसडीहा थाने में दर्ज प्राथमिकी के अभियुक्त आदित्य कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार करके शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आदित्य मूल रूप से हंसडीहा थाना क्षेत्र के हथगढ़ गांव का रहने वाला है। आरोपित की गिरफ्तारी हंसडीहा पुलिस ने हंसडीहा देवघर मुख्य मार्ग से की गई। आदित्य के खिलाफ अपने तीन साथियों के साथ मिलकर हंसडीहा थाना में पदस्थापित एसआई से मारपीट करने का आरोप है। मामले में एसआई के लिखित आवेदन पर आदित्य सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। प्राथमिक दर्ज होने के बाद सभी आरोपित फरार चल रहे थे।

