मुख्यमंत्री के जनदर्शन में प्रदेश के विश्वविद्यालायीन कर्मचारियो को सातवें वेतनमान के आधार पर पेंशन आदेश शीघ्र जारी करने की गुहार

NFA@0298
4 Min Read


पंडित रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय कर्मचारी संघ के पूर्व सचिव एवं विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र के साथ सेवानिवृत कर्मचारीयो के प्रतिनिधि मंडल में सर्व अभय राम साहू , अलख राम साहू , लक्ष्मी नारायण तिवारी, और सोनसाय ठाकुर के साथ हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 2025 के पहले जनदर्शन में अपना पक्ष रखते हुए आवेदन पत्र दिये।

प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के सभी विश्वविद्यालय के समस्त सेवानिवृत शिक्षक, अधिकारी, और कर्मचारीगण जो विश्वविद्यालय में सेवारत रहते हुए सातवें वेतनमान के वेतन का लाभ लेते हुए सेवानिवृत होते हैं तब उन्हें सेवानिवृति उपरांत छठवे वेतनमान के आधार पर पेंशन दिया जाता है जबकि सेवानिवृत कर्मचारी सातवें वेतनमान की सौ प्रतिशत पात्रता रखतें हैं।

प्रदीप मिश्र जी ने बड़े दुख के साथ बताया कि 31 दिसंबर 2015 के पूर्व किसी भी वर्ग का विश्वविद्यालयीन कर्मचारी सेवानिवृत होता है उसे सातवें वेतनमान के आधार पर पेशन देने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आदेश जारी किया गया है ।

जबकि ये कर्मचारीगण अपने सेवा काल में कार्य करते हुए सातवें वेतन मान के आधार पर एक भी दिन का वेतन नहीं लिए हैं। जबकि 1 जनवरी 2016 से छत्तीसगढ़ शासन ने अपने प्रदेश के समस्त शासकीय कर्मचारीयों , नगर निगम, कृषि वि वि, छ ग हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के आधार पर पेंशन दे रहा है l

तब छत्तीसगढ़ प्रदेश समस्त सेवानिवृत विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स को सातवें वेतन मान के आधार पर पेंशन देने से शासन क्यों वंचित कर रहा है l प्रदीप मिश्र जी ने छत्तीसगढ़ सरकार से निवेदन / मांग की है कि छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन और मोदी जी की गारंटी, मोदी की 75 वर्षगांठ एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25 वीं वर्षगांठ ,, रजत जयंती ,, के शुभावसर पर प्रदेश के विश्वविद्यालयो के सेवानिवृत कर्मचारीओ के लिए मोदी जी की गारंटी, का सम्मान करते हुए पेंशन देने हेतु कल 14 नवम्बर को छत्तीसगढ़ शासन की होने वाली कैबिनेट की बैठक में रख कर पारित किया जाय और शीघ्र पेंशन आदेश जारी करने की मांग की।

मुख्य मंत्री को पूर्व में पत्र देकर निवेदन किया गया था कि जनता से जुड़ने के लिए राज्योत्सव के समापन 5 नवम्बर के बाद छः नवम्बर से ही जन दर्शन प्रारम्भ करने की मांग छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति ने पत्र देकर पूर्व में निवेदन किया था जिसका परिणाम है कि आज 13 नवम्बर को मुख्य मंत्री जनदर्शन प्रारम्भ हुई इसके लिए समिति ने मुख्य मंत्री को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया l

विदित हो कि 01/01/2026 से संभवतः आठवां वेतन मान लागू होने की प्रबल संभावना है इसके पूर्व विश्वविद्यालयो के सेवानिवृत कर्मचारीओ के लिए पेंशन आदेश शीघ्र जारी किया जाय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष प्रतिनिधि मंडल ने अपनी पेंशन समस्या को संक्षिप्त रूप में रखा , मुख्य मंत्री ने सेवानिवृत कर्मचारीओ की समस्याओ को ध्यान से सुना और शीघ्र आदेश जारी किए जाने का आश्वशन देते हुए भरोशा दिलाया प्रतिनिधि मंडल ने उनके द्वारा दिये गये आश्वशन के लिए धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।



Source link

Share This Article
Leave a Comment