8 स्टेशनों में प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ेगी, खर्च होंगे 10 करोड़ से अधिक

NFA@0298
1 Min Read


8 स्टेशनों में प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ेगी, खर्च होंगे 10 करोड़ से अधिक


28-Mar-2026 6:18 PM

द्वितीय प्लेटफार्म के साथ-साथ फुट ओवर ब्रिज  रैम्प की सुविधा मिलेगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर,  28 मार्च । दुर्ग दल्लीराजहरा सेक्शन में 08 स्टेशनों के प्लेटफार्म की लंबाई का विस्तार किया जा रहा है। इसके बाद  12 डिब्बे वाली मेमू ट्रेन खड़ी हो सकेगी।

यह कार्य स्वीकृत हो चुका है जो लगभग 10.78 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण होगा। 

इन स्टेशनों में मरौदा, पउवारा, रिसामा, गुंडरदेही, सिकोसा, लाटाबोर, भैंसबोर्ड, सलाईटोला शामिल हैं ।

यात्री ट्रेनों की परिचालन क्षमता बढ़ाने हेतु यात्रियों की सुविधा के लिए बालोद स्टेशन, दल्लीराजहरा भानुप्रतापपुर, गुदुम स्टेशनों पर दूसरा प्लेटफार्म बनाने की योजना भी स्वीकृत हो चुकी है। दूसरे प्लेटफार्म के साथ-साथ इन स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज रैंप के साथ बनाए जाने का प्रावधान है। जिनकी संयुक्त लागत लगभग 30 करोड़ के आसपास है।

कुसुमकसा स्टेशन पर 12 कोच वाली डीईएमयू के लिए प्लेटफार्म  का विस्तार, 

यात्री सुविधाओं में सुधार, स्टेशनों के लिए फर्नीचर और  3 मीटर चौड़े एफओबी के साथ द्वितीय यात्री प्लेटफार्म का प्रावधान और यात्री सुविधाएं और फर्नीचर। लगभग 8 करोड़ की लागत से किया जाना है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment