39 सेकंड का वीडियो, एक सवाल–एक जवाब…

NFA@0298
2 Min Read


VIRAL NEWS: कभी कानून की किताबें हाथ में थीं, आज राख, रुद्राक्ष और खामोशी… सोशल मीडिया पर वायरल एक 39 सेकंड का वीडियो लोगों को झकझोर कर रख दे रहा है। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से LLB करने वाला एक युवक आखिर अघोरी बाबा कैसे बन गया? इस सवाल का जवाब न गुस्से में है, न लालच में—बल्कि ‘प्रेम’ में छिपा है, ऐसा प्रेम जिसने पूरी जिंदगी की दिशा बदल दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पत्रकार एक अघोरी बाबा से सवाल करता है कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से LLB करने के बाद उन्होंने अघोर का रास्ता क्यों चुना। बाबा का जवाब सुनते ही माहौल ठहर सा जाता है—वे कहते हैं, “मुझे प्रेम हो गया था।” उनकी आवाज में सन्नाटा, आंखों में गहराई और शब्दों में ऐसा दर्द है, जो सीधे दिल तक उतर जाता है। जब उनसे पूछा जाता है कि प्रेम किससे हुआ, तो वह कहते हैं, “प्रेम बहुत गहरा होता है… 2013 में प्रेम हुआ था।” इसके बाद बाबा जो कहते हैं, वही इस वीडियो की आत्मा बन गया। वह कहते हैं कि प्रेम इतना गहरा होता है कि इंसान खुद को, अपने परिवार को, बहन-भाइयों को, यहां तक कि पूरे संसार और अपने प्राणों को भी त्याग देता है। यही वजह है कि यह वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है और सोचने पर मजबूर कर रहा है। यह 39 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @surya_samajwadi अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 92 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं। यूजर्स बाबा के दर्द को सच्चा बताते हुए इसे जिंदगी की कड़वी सच्चाई से जोड़ रहे हैं, जिसके चलते यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

– Advertisement –

Ad image



Source link

Share This Article
Leave a Comment