3 लाख का वाटर प्यूरीफायर लेकर आए Shubhman Gill मैच हारे

NFA@0298
2 Min Read


नई दिल्ली। भारतीय किक्रेट टीम के  कप्तान शुभमन गिल (Shubhman Gill) अपने साथ लगभग 3 लाख रुपये की एक विशेष जल शोधन मशीन लेकर इंदौर आए थे। यह मशीन आरओ-ट्रीटेड और पैकेटबंद बोतलबंद पानी को भी दोबारा शुद्ध करने में सक्षम है। खबरों के अनुसार, गिल ने मशीन को अपने होटल के निजी कमरे में लगवाया। हालांकि भारतीय टीम शुभमन गिल के एक गलत फैसले की वजह से 41 रन से यह मैच हार गई।

भारतीय ड्रेसिंग रूम में यह बढ़ी हुई सतर्कता कोई नई बात नहीं है। अनुशासित जीवनशैली के लिए मशहूर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली , हाइड्रेशन को लेकर बेहद सतर्क रहते हैं। उनके सख्त स्वास्थ्य नियमों में से एक है पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, और कोहली फ्रांस से आयातित एवियन नेचुरल स्प्रिंग वॉटर पीने के लिए जाने जाते हैं। वह भी अपना पानी साथ लेकर आए थे।
इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी की त्रासदी से अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने उच्च न्यायालय में 15 मौतों को स्वीकार किया है, जबकि 21 परिवारों को मुआवजा दिया जा चुका है। आईसीयू में भर्ती छह मरीजों में से एक को सामान्य वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि तीन मरीज लंबे समय से वेंटिलेटर पर हैं।

इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले, फिटनेस के साथ-साथ आस्था को भी अपना स्थान मिला। टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अगर मालवा जिले के प्रसिद्ध बगलामुखी मंदिर का दौरा किया, जहां उन्होंने हवन और वैदिक अनुष्ठानों में भाग लिया।



Source link

Share This Article
Leave a Comment