28 को 25 लाख किसानों को मिलेगा धान का बोनस
26-Feb-2026 7:44 PM
रायपुर, 26 फरवरी। इस वर्ष धान बेचने वाले 25 लाख किसानों को बोनस की राशि दी जाएगी। 28 फरवरी को 10292 करोड़ रुपए किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। बिलासपुर के बिल्हा में आयोजित कार्यक्रम में सीएम विष्णु देव साय जारी करेंगे। 146 विकासखंडों में भाजपा के जनप्रतिनिधि वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे।

