2700 विद्युत कर्मचारियों को मिलेगा 3 करोड़ का कवरेज

NFA@0298
2 Min Read


2700 विद्युत कर्मचारियों को मिलेगा 3 करोड़ का कवरेज


02-Mar-2026 10:19 PM

जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू 

रायपुर, 2 मार्च। स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी एवं बैंक आफ बड़ौदा के बीच आज अनुबंध करार किया गया। यह अनुबंध नियमित कर्मचारियों के लिए सैलरी पैकेज के साथ उन्नत बैंकिंग सुविधाए और ज्यादा कवरेज के लिए किया गया है। इस अवसर पर जनरेशन कंपनी के एमडी एस के कटियार और बैंक आफ बड़ौदा के  देवाकर के बीच ज्ञापन हस्ताक्षर कर सौंपा गया। जनरेशन कंपनी के मुख्यालय , हेसदेव ताप विद्युत गृह, मुखर्जी ताप विद्युत गृह एवं एसी ताप विद्युत में कार्यरत कुल 2700 अधिकारी कर्मचारियों को  इस अनुबंध से सीधा लाभ मिलेगा।

जनरेशन कंपनी के ईडी संदीप मोदी ने बताया कि इस अनुबंध मे 12 लाख तक का बीमा कवर है साथ ही दुर्घटना एवं प्लेन दुर्घटना के लिए 1 से 2 करोड़ का कवरेज है।इसके अलावा डेबिट, क्रेडिट कार्ड में कई प्रकार के छूट एवं आकर्षक सुविधएं है। न्यूनतम ब्याज दर पर सभी प्रकार की लोन सुविधा भी उपलब्ध है। लाकर रेंट कंशेसनल चार्ज में दिया जायेगा। इन सभी सुविधा का लाभ उठाने के लिए कर्मियों को अपने सैलरी खाते इस बैंक मे खुलवाना होगा।

इस अवसर पर जनरेशन कंपनी की जीएम  वित्त श्रीमती नंदनी भट्टाचार्य, अतिरिक्त महाप्रबंधक वित्त  सौमित्र दुबे, एजीएम वित्त ए के चंद्राकर , डीजीएम  वित्त अजय शर्मा एवं बैंक आफ  बड़ौदा से  पंकज उपस्थित थे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment