20 नवंबर को छत्तीसगढ़ आ रहीं राष्ट्रपति

NFA@0298
1 Min Read


रायपुर। CG NEWS: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ के सरगुजा दौरे पर आ रही हैं। इसी को लेकर आज वित्त मंत्री और सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने समीक्षा बैठक ली। बैठक में सरगुजा संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर, एसपी और संबंधित विभाग वर्चुअली जुड़े।

– Advertisement –

Ad image

मंत्री ने स्टॉल निर्माण, हेलिपैड, पार्किंग, सुरक्षा, स्वास्थ्य टीम, फायर ब्रिगेड और SDRF की व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल से लेकर रूट तक सभी जगह सुरक्षा और व्यवस्था पुख्ता होनी चाहिए।

– Advertisement –

Ad image

बैठक के बाद ओपी चौधरी ने पीजी कॉलेज ग्राउंड पहुंचकर स्थल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने टेंट, बैठक व्यवस्था, यातायात, रूट चार्ट और पार्किंग की तैयारी को ध्यान से देखा और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कार्यक्रम की तैयारी में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, महापौर मंजूषा भगत, संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा, आईजी दीपक झा, कलेक्टर विलास भोसकर और एसपी राजेश अग्रवाल मौजूद थे।

– Advertisement –

Ad image



Source link

Share This Article
Leave a Comment