20 से 28 जनवरी तक पाटन सुभाष चौक में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन

NFA@0298
2 Min Read


पाटन— क्षेत्र में धर्म एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार हेतु श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 20 जनवरी (मंगलवार) से 28 जनवरी (बुधवार) तक नगर के सुभाष चौक में राजेश ताम्रकार परिवार के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन भक्तिमय प्रसंगों पर आधारित कथाएं एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। कथा वाचक पंच कोशी धाम वाले पंडित भागीरथी तिवारी होंगे आयोजन की शुरुआत 20 जनवरी को माघ शुक्ल द्वितीया के अवसर पर वेदिपूजन एवं स्थापना से होगी। 21 जनवरी को माघ शुक्ल तृतीया से कथा का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इसके पश्चात 22 जनवरी को ध्रुव चरित्र, 23 जनवरी को प्रह्लाद चरित्र, 24 जनवरी को राम जन्म एवं कृष्ण जन्म, तथा 25 जनवरी को रुक्मिणी विवाह का सजीव वर्णन किया जाएगा।इसी क्रम में 26 जनवरी को सुदामा चरित्र, 27 जनवरी को परीक्षित मोक्ष एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन का समापन 28 जनवरी को गीता ज्ञान, हवन एवं प्रसाद वितरण के साथ होगा।राजेश ताम्रकार,श्रीमति अनुराधा ताम्रकार,चारु एवं ऋषभ के अनुसार कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से निर्धारित है। क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की गई है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment