2 मार्च को रायपुर में अंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों का प्रतीकात्मक होलिका-दहन

NFA@0298
1 Min Read


रायपुर। अंधश्रद्धा निर्मूलन के उद्देश्य से इस वर्ष भी सामाजिक जागरूकता का संदेश देने के लिए अंधविश्वास एवं कुरीतियों का प्रतीकात्मक होलिका-दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन 2 मार्च को संध्या 6 बजे महाकोशल कला वीथिका परिसर, नगर घड़ी चौक, रायपुर में होगा।

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्रा ने बताया कि समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रदेशभर में अंधविश्वास और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रायपुर में प्रतीकात्मक दहन का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से भूत-प्रेत, टोनही प्रताड़ना, झाड़-फूंक, बलि प्रथा, नरबलि, जादू-टोना, डायन प्रताड़ना, छुआछूत, दहेज प्रथा, सती प्रथा, मद्यपान और सामाजिक बहिष्कार जैसी कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण किया जाएगा। इन बुराइयों का प्रतीकात्मक दहन कर समाज को वैज्ञानिक सोच और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा।

समिति ने आम नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर अंधविश्वास मुक्त और जागरूक समाज निर्माण में सहभागिता निभाने की अपील की है। कार्यक्रम के अंत में होली मिलन समारोह भी आयोजित किया जाएगा।



Source link

Share This Article
Leave a Comment