Gupt Navratri 2026: माघ माह के गुप्त नवरात्र कल यानी 19 जनवरी से शुरू होकर 27 जनवरी 2026 तक रहेंगे, जिन्हें रहस्यमय तांत्रिक साधनाओं और शक्ति उपासना के लिए अत्यंत विशेष माना जाता है;
वर्ष में चार बार नवरात्र आते हैं, जिनमें चैत्र और आश्विन नवरात्र प्रसिद्ध हैं, जबकि माघ और आषाढ़ के गुप्त नवरात्र साधकों के लिए खास होते हैं, इस दौरान देवी साधना को गुप्त और निजी रूप से किया जाता है, मान्यता है कि जितनी अधिक साधना गोपनीय रहती है उतनी ही शीघ्र सिद्धि प्राप्त होती है;

गुप्त नवरात्र के पहले दिन 19 जनवरी को प्रातः 7 बजकर 14 मिनट से 10 बजकर 46 मिनट तक घटस्थापना का शुभ मुहूर्त रहेगा, इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक भी कलश स्थापना की जा सकती है;
पूजा की शुरुआत कलश स्थापना से होती है, इसके बाद सुबह-शाम देवी की विधिवत पूजा, मंत्र जाप, दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ करना शुभ माना जाता है, माता को दिन में दो बार भोग अर्पित करना चाहिए जिसमें लौंग और बताशा श्रेष्ठ माने गए हैं, पूजा में लाल पुष्प अर्पित करें लेकिन आक, मदार, दूब और तुलसी का प्रयोग न करें, वहीं पूरे नौ दिनों तक सात्विक भोजन और संयमित जीवनशैली अपनाने से साधना का पूर्ण फल प्राप्त होता है।


