17 दिसम्बर से शुरू हो रहे शिव महापुराण कथा के लिए यातायात पुलिस दुर्ग ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

NFA@0298
3 Min Read


🔸श्रद्धालुओं से अपील है कि असुविधा से बचने हेतु कथा स्थल नगपुरा आने-जाने के लिए उपरोक्त मार्गाे का उपयोग करें।

दुर्ग। दिनांक 17.12.2025 से 21.12.2025 तक नगपुरा, जिला दुर्ग में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण कथा आयोजन होना प्रस्तावित है। शिव महापुराण कथा के दौरान लाखो की भीड़ को देखते हुये यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा श्रद्धालुओं के सुगमता व सुरक्षित यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रायपुर, बेमेतरा, बालोद, राजनांदगांव, खैरागढ़ की ओर से कथा स्थल तक आने-जाने के लिए निम्नानुसार मार्ग,पार्किंग एवं डायवर्शन प्लान तैयार निर्धारित किया गया हैः-

_*-:रुट /पार्किंग:-*_

1- रायपुर, चरोदा एवं भिलाई, चीखली की ओर से आने वाले वाहन चालक:-

रूट :- कुम्हारी ➡️गुरुद्वारा चौक ➡️ आरोग्यम हॉस्पिटल से नीचे (बाईपास मार्ग) ➡️धमधा रोड ➡️चिखली चौक ➡️ बजार चौक नगपुरा ➡️ बिजली सब स्टेशन के आगे (पार्किंग)➡️कथा स्थल (पैदल )

2- बेमेतरा, धमधा दुर्ग की ओर से आने वाले वाहन चालक –

रूट :- बेमेतरा ➡️ धमधा➡️ चिखली चौक ➡️ बजार चौक नगपुरा ➡️ बिजली सब स्टेशन के आगे (पार्किंग) ➡️ कथा स्थल (पैदल )

3- दुर्ग शहर की ओर से आने वाले वाहन चालक –

रूट :- दुर्ग शहर ➡️गंजपारा तिराहा ➡️ नयापारा ➡️ कोटनी ➡️ बजार चौक नगपुरा ➡️ बिजली सब स्टेशन के आगे (पार्किंग) ➡️ कथा स्थल (पैदल )

4- राजनांदगाव,पटेवा, घुमका की ओर से आने वाले वाहन चालक –

रूट :- राजनांदगाव ➡️ घुमका ➡️ पटेवा ➡️ बोरई ➡️डी के फनीचर के पीछे पार्किंग ➡️ कथा स्थल (पैदल )

5 -खैरागढ़/जालबाधा की ओर से आने वाले वाहन चालक –

रूट :- खैरागढ़ ➡️जालबाँधा ➡️नगपुरा चौक के पहले दाये और पार्किंग ➡️ कथा स्थल (पैदल )

6 -बालोद/राजनांदगाव की ओर से आने वाले वाहन चालक –

रूट :-बालोद/राजनांदगाव ➡️महमरा मोड़ ➡️ रसमड़ा रेलवे अंडर ब्रिज ➡️गानियरी ➡️नगपुरा चौकी के पीछे पार्किंग ➡️ कथा स्थल (पैदल )

🔸 सभी VVIP वाहन बाईपास मार्ग से पिपरछेड़ी से होते हुए नगपुरा चौकी के बाद बाएं ओर कटिंग से कथा स्थल के पीछे पार्किंग मे वाहन खड़ा करेंगे –

🔸 नोट – शिवमहापुराण कथा के दौरान इस सम्पूर्ण क्षेत्र में किसी भी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा!

भारी वाहन डायवर्सन पॉइंट :-
गनियारी – बोरई – शनि मंदिर नगपुरा – शिवनाथ नदी के पहले कोटनी – चीखली चौक (धमधा )



Source link

Share This Article
Leave a Comment