16 साल की बेटी बनी मां के रिश्ते में ‘रुकावट

NFA@0298
2 Min Read


पंजाब । CRIME NEWS: पंजाब के नवांशहर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 16 साल की लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि लड़की अपनी 45 वर्षीय मां और 23 साल के युवक गुरविंदर सिंह उर्फ गोपी के अफेयर का विरोध करती थी। इसी वजह से आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।

29 मई को जब लड़की घर में अकेली थी, तब आरोपी ने कथित तौर पर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को सूटकेस में भरकर बाइक से होशियारपुर के खुरालगढ़ जंगल ले गया और सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया।

– Advertisement –

Ad image

लड़की की मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले। जांच में आरोपी सूटकेस ले जाते कैमरे में कैद मिला। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जंगल से जला हुआ कंकाल बरामद किया।

एसएसपी तुषार गुप्ता के मुताबिक आरोपी ने हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच में पूरी साजिश उजागर हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

– Advertisement –

Ad image

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment