राजस्थान। CRIME NEWS: बीकानेर जिले के नापासर थाना क्षेत्र से छात्राओं की सुरक्षा को झकझोर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 12वीं कक्षा की एक छात्रा को 6 जनवरी की सुबह स्कूल जाते समय दो युवकों ने जबरन कार में बैठाकर अगवा कर लिया और घंटों तक चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया;
आरोप है कि आरोपी छात्रा को धमकाते हुए कार को अलग-अलग इलाकों में घुमाते रहे, पीड़िता दहशत और सदमे में विरोध नहीं कर सकी, बाद में जब कार एक पड़ोसी गांव पहुंची तो ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने गाड़ी रुकवाई, हालात बिगड़ते देख आरोपी छात्रा को नीचे उतारकर फरार हो गए; ग्रामीणों की सूचना पर परिवार मौके पर पहुंचा और बेटी को घर ले गया,

मानसिक आघात के चलते पहले उसका उपचार और देखभाल की गई, जिसके बाद 11 जनवरी को यानी घटना के पांच दिन बाद FIR दर्ज कराई गई; पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है, सर्किल ऑफिसर गंगाशहर हिमांशु शर्मा के अनुसार पीड़िता की उम्र 18 वर्ष से अधिक बताई जा रही है, जबकि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है;
इस घटना ने एक बार फिर दिनदहाड़े महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं लोगों की मांग है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए।


