
10 टन सरिए की हेराफेरी करने वाले ट्रांसपोर्टर, ड्राइवर कबाड़ी गिरफ्तार
21-Mar-2026 10:35 PM
सरिया, पिग आयरन के टुकड़े, 2 क्रेन, 3 वेट मशीन जप्त
रायपुर, 21 मार्च। कबाड़ी के साथ मिलकर ट्रेलर वाहन में लोड किए सरिया का हेर-फेर कर लाखों रूपये की ठगी करने वाले ट्रांसपोर्टर, वाहन चालक सहित 3 गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार मेसर्स श्रीजीकृपा प्रोजेक्ट लिमिटेड के मैनेजर ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराया था। उनके द्वारा नवा रायपुर सेक्टर-16 में निर्माणाधीन महिला हॉस्टल बनाने टीएमटी सरिया आर्डर किया था। जो माल ट्रेलर में भेजा जा रहा था किन्तु ट्रांसपोटर, वाहन चालक एवं अन्य लोगो के द्वारा आपस में मिलकर छल पूर्वक ट्रेलर के डाला में हेर-फेर कर मंगाये गये माल से 10 टन टीएमटी सरिया कीमत 6,90,000 रू. की ठगी की गई थी। पुलिस ने पहले ट्रेलर के मालिक को पकड़ा। उससे पूछताछ कर ड्राइवर को भी पकड़ा । कड़ाई पूछताछ करने पर उसने मालिक के साथ मिलकर गोंदवारा अशोक विहार स्थित कबाड़ी रूपेश सिंह के पास लोड किए सरिया के साथ हेर-फेर करना बताया गया। इस पर कबाड़ी रूपेश सिंह की भी पतासाजी कर पकड़कर पूछताछ करने पर उनके द्वारा ठगी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया है।
इस पर ट्रांसपोर्टर राजू सिंह, ड्राइवर चुम्मन सिंह तथा कबाड़ी रूपेश सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ठगी की गई सरिया, पिग आयरन के टुकड़े, 02 क्रेन, वेट मशीन 01 छोटा तथा 02 बड़ा जप्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी –
01.राजू सिंह पिता योगेन्द्र सिंह उम्र 48 साल निवासी अशोक विहार थाना खमतराई रायपुर। (ट्रांसपोर्टर)
02. चुम्मन साहू पिता जेठुराम साहू उम्र 37 साल निवासी गोगांव मंदिर गुढ़ियारी। (वाहन चालक)
03. रूपेश सिंह पिता श्रीकांत सिंह उम्र 34 साल निवासी सीता नगर गोगांव थाना गुढ़ियारी रायपुर। (कबाड़ी संचालक)


