[ad_1]
.jpg)
उरला पुलिस ने चलाया था अभियान
रायपुर, 22 मार्च। शनिवार को 10 टन सरिए की हेराफेरी में तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद उरला पुलिस ने रविवार को कबाड़ी एवं यार्ड संचालकों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान आरोपियों से 01 टाटा डीआई. वाहन, 01 टैंकर, 01 ट्रैक्टर, स्पंज आयरन, सेंटरिंग प्लेट, आयरन पैलेट, सरिया एवं लोहे का कबाड़ बरामद किया । आरोपियों के कब्जे से 10 लाख 42 हजार करीबन लोहे का कबाड़ एवं वाहन जब्त किया गया है।
चोरी के लोहे के सामान खरीदने व बेचते पाए जाने पर 6 आरोपियों को जेल भेजा गया ।
सभी कबाड़ियों व यार्ड संचालकों को चोरी का माल नहीं खरीदने तथा ऐसा माल बेचने वालों की तत्काल पुलिस में शिकायत करने सख्त हिदायत दी गई।
कार्यवाही का विवरण निम्नानुसार है -
01. खमतराई क्षेत्र में कबाड़ी रूपेश सिंह, राजू सिंह तथा उमाशंकर गुप्ता के यार्ड में रेड कार्यवाही कर उनके पास से अवैध रूप से 01 टाटा डी.आई. वाहन जिसमें लोहे का तार सहित, 01 पुराना ट्रैक्टर, 01 पुरानी टैंकर, 100 स्पंज आयरन, 30 लोहे का पाईप, लोहे का तार, तथा पुराना लोहे का स्क्रैप जुमला कीमती करीबन 10,00,000/-रू जप्त किया गया।
02. गाजी नगर बीरगांव स्थित तारकेश्वर सिंह उर्फ तारू के कबाड़ी दुकान में रेड कार्यवाही करते हुए उसके पास से अवैध रूप से रखे पुराने खिड़की का ग्रील 13 नग, सायकल 02 नग जुमला कीमती लगभग 5,600/- रूपये जप्त किया गया है।
03. मेटल पार्क स्थित रमन शाह के कबाड़ी दुकान में रेड कार्यवाही करते हुए उसके पास से अवैध रूप से रखे लोहे का कबाड़ वजनी करीबन 1000 किलोग्राम जुमला कीमती लगभग 25,000/- रूपये जप्त किया गया है।
04. सरोरा स्थित संतोष साव के यार्ड में रेड कार्यवाही कर उसके पास अवैध रूप से रखे पाईप एवं लोहे का स्क्रैप वजनी करीबन 405 किलोग्राम जुमला कीमती लगभग 11,900/- रूपये जप्त किया गया है।
*इस प्रकार अवैध रूप से कबाड़ के कारोबार में संलिप्त कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध धारा 106 बी.एन.एस.एस तथा 35(1)ई बी.एन.एस.एस./303 बी.एन.एस. के तहत अग्रिम कार्यवाही की गयी।
[ad_2]
Source link