पाटन। सरपंच संघ पाटन के अध्यक्ष विनय चंद्राकर ने क्षेत्रवासियों को रंगों के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का प्रतीक है। यह त्योहार लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने का संदेश देता है।
उन्होंने कामना की कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा समाज में आपसी सद्भाव और एकता को और मजबूत करे। विनय चंद्राकर ने सभी से सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील भी की।

