होली के रंग में सराबोर हुआ साहू समाज, भिलाई में होली मिलन समारोह संपन्न

NFA@0298
3 Min Read


भिलाई। जिला साहू संघ भिलाई नगर द्वारा 13 मार्च 2026 को तहसील साहू भवन उमदा में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भक्त माता कर्मा की आरती से किया गया।
इस अवसर पर जिला साहू संघ के अध्यक्ष चंद्रभूषण साहू ने कार्यकारिणी के मनोनीत पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के संगठन सचिव डॉ. सुनील साहू ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई तथा उन्हें मनोनयन प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
होली मिलन कार्यक्रम में क्षेत्रीय साहू मित्र सभा कैंप-1 के सम्मानित अध्यक्ष रिखीराम साहू की फाग गीत मंडली की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मंडली के मधुर फाग गीतों ने उपस्थित अतिथियों और समाज के बंधु-बहनों को होली के रंग में सराबोर कर दिया। नगाड़े की थाप पर सभी उत्साहपूर्वक झूमते नजर आए। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सफल और यादगार आयोजन बताया तथा आयोजन समिति को बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के संगठन सचिव डॉ. सुनील साहू, महामंत्री राजेश साहू, संगठन सचिव रागिनी साहू, महिला प्रकोष्ठ संयोजिका दिव्या कलिहारी, कार्यकारिणी सदस्य रमेश साहू एवं रामकिशुन साहू, जिला साहू संघ भिलाई के संरक्षक हरिद्वारिका साहू, सलाहकार खिलावन साहू, अमोलदास साहू, तुलसी साहू, वीरेंद्र साहू, तहसील अध्यक्ष खेदराम साहू, जनकराम साहू, डॉ. कामता साहू, भिलाई-चरौदा की उपाध्यक्ष रीना साहू मित्र सभा से परसराम साहू, हीराशंकर साहू, रंजना साहू, दीपेश्वरी साहू, भरतराम साहू, नेमदत्त साहू, हेमा साहू, कुमन साहू, देवेश साहू, देवेंद्र साहू, मनहरण साहू, टुमन साहू, थानेश्वर साहू, इंद्र कुमार साहू, शैलबाला साहू, मीरा साहू, रिसाली से ओमप्रकाश साहू, संध्या साहू, तारणी साहू, कौशल चौधरी, रामकुमार साव, जामुल से उमेश साहू, शत्रुहन लाल साहू, रामचंद्र साहू, द्रोपति साहू, भिलाई-3 चरौदा से राजेंद्र साहू, हर्षलता साहू, कमलेश साहू, महेंद्र साहू, एवन कुमार साहू, डॉ. नीलेश साहू, दीपक साहू सहित सभी तहसीलों के अनेक सामाजिक जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था में तहसील साहू संघ भिलाई-3 चरौदा, उनके कोषाध्यक्ष लेखराम गुरुजी तथा इकाई साहू समाज उमदा का विशेष योगदान रहा।



Source link

Share This Article
Leave a Comment