होली के रंग में घुला आत्मीयता का संदेश, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक ने सांसद विजय बघेल से की मुलाकात

NFA@0298
2 Min Read


पाटन। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक अपने गृह ग्राम बटंग की महिला बहनों के साथ दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल के गृह ग्राम उरला स्थित निवास पहुंचीं और उन्हें होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान सांसद विजय बघेल ने जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक सहित सभी महिला बहनों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें रंग-गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने आपसी प्रेम, सौहार्द और उल्लास के साथ होली पर्व की खुशियां साझा कीं।

जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक ने कहा कि होली का पर्व हमारे समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे पावन अवसर पर एक-दूसरे से मिलकर शुभकामनाएं देना हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति और परंपरा की पहचान है।
वहीं सांसद विजय बघेल ने भी सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली का यह पावन पर्व समाज में एकता, प्रेम और सद्भाव को और मजबूत करने का अवसर देता है। सभी को इसे सौहार्द और खुशी के साथ मनाना चाहिए।
इस दौरान ग्राम बटंग से पहुंची महिला बहनों की उपस्थिति में पूरे वातावरण में उत्साह और उमंग का माहौल रहा और सभी ने रंग-गुलाल के साथ होली पर्व की खुशियां मनाई।



Source link

Share This Article
Leave a Comment