[ad_1]
लेंस डेस्क। पश्चिम एशिया में तनाव ईरान, इजराइल और अमेरिका (Iran US Israel) एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। ईरान और इजराइल के बीच सैन्य टकराव एक बार फिर तेज हो गया है। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन हमलों के आरोप लगाए हैं, जिससे पहले से चल रही सीजफायर प्रक्रिया पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
दूसरी तरफ होर्मुज स्ट्रेट के पास एक तेल टैंकर में आग लगने की घटना के बाद सवार 24 भारतीय नाविकों को भारतीय नौसेना ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। शुरुआती रिपोर्टों में इस घटना को संभावित हमला बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अमेरिका की कोशिशों के बीच ईरान ने इजराइल पर हमले रोक दिया। ईरान ने घोषणा की है कि उसने फिलहाल इजराइल के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई रोक दी है। हालांकि तेहरान ने साफ चेतावनी दी है कि अगर इजराइल की ओर से लेबनान या अन्य क्षेत्रों में हमले जारी रहे तो जवाब और अधिक कठोर होगा।
अमेरिका ने दावा किया है कि होर्मुज स्ट्रेट में दो ईरानी ड्रोन मार गिराए गए हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि इजराइल और ईरान दोनों संघर्ष रोकने के इच्छुक हैं और अंतिम समझौते को लेकर बातचीत आगे बढ़ रही है। हालांकि उन्होंने यह भी संकेत दिया कि समझौता होने तक ईरान पर दबाव और पाबंदियां जारी रहेंगी।
तनाव के बीच ईरान, इराक और सीरिया ने अपने एयरस्पेस को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी असर पड़ा है। हालांकि ईरान की तरफ से हमले रोके जाने के बाद इराक ने एयर स्पेस खोल दिया।
क्षेत्र में बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत सरकार ने ईरान में मौजूद अपने नागरिकों को तत्काल वहां से निकलने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सहायता दी जाएगी।
होर्मुज स्ट्रेट में आग लगने के बाद भारतीय नौसेना ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए सभी 24 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना ने एक बार फिर इस रणनीतिक समुद्री मार्ग की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते हमलों, ड्रोन कार्रवाई और मिसाइल हमलों के बीच स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है और आने वाले दिनों में कूटनीतिक प्रयासों पर सबकी नजरें टिकी हैं।
यह भी पढ़ें: ईरान-इजराइल में दोबारा जंग शुरू, ईरान ने मिसाइलें दागीं, इजराइल ने तेहरान पर हमला किया
[ad_2]
Source link