तिल्दा नेवरा– बलौदा बाजार विधान सभा क्षेत्र के विधायक छत्तीसगढ़ साशन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा विभाग मंत्री टंकराम वर्मा के जन्मदिवस पर तिल्दा नेवरा में भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे दिन भर अलग-अलग स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा सुबह मंदिरो में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने टंकराम वर्मा के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफल नेतृत्व की कामना की।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं सुखद जीवन की कामना की गई नवजात शीशूओं को आरामदायक एवं सूरक्षाजनक सामग्रियों का वितरण किया गया।


देर रात तिल्दा नेवरा पहुंचे मंत्री का ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओ ने विधायक कार्यालय में भव्य स्वागत किया कार्यक्रम में मंत्री को फलो से तौला गया केक काटा गया और पटाखे फोड़कर खुशियां मनाई गईं।पीएम श्री स्कूल, कन्या शाला में: सम्मान समारोह एवं सुश्री नायशा साहू एवं टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शहर मंडल द्वारा किया गया जिसमे शामिल हुए जहा भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व महामंत्री भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण एवं सांसद प्रतिनिधि जिला पंचायत रायपुर अनिल अग्रवाल,नगर पालिका तिल्दा नेवरा उपाध्यक्ष पलक सुखवानी एवं पूर्व उपाध्यक्ष विकास सुखवानी,उपाध्यक्ष भाजपा तिल्दा शहर मंडल सौरभ जैन ,एवं भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा शहर अध्यक्ष पार्षद वार्ड क्रमांक 21 रानी सौरभ जैन,समाज सेवी गौरव अग्रवाल संचालक अग्रवाल आभूषण ,नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रकला डाक्टर खुमान वर्मा , एस डी एम ,आशुतोष देवांगन ,तहसीलदार रामप्रसाद बघेल ,जनपद अध्यक्ष सोनू मनहरे ,जिला पंचायत सदस्य ,स्वाती वर्मा ,सरोज चंद्रवंशी ,जनपद सीईओ ,शहर और ग्रामीण मंडल के भाजपा पदाधिकारीगण ,पार्षदगण ,पंच -सरपंच गण ,महिला और युवा मोर्चा के कार्यकर्तागण ,अधिकारी कर्मचारी गण और आम जनता भारी संख्या में उपस्थित थे।


