हरियाणा की नेत्री ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर पैसे लेकर टिकट बांटने का लगाया आरोप

NFA@0298
3 Min Read


नई दिल्ली। हरियाणा महिला कांग्रेस की महासचिव सुचित्रा देवी के पति ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाये हैं। उनका आरोप है कि कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल के सचिव अनस, केरल से सांसद के सुरेश , प्रियंका गांधी के यहां पूर्व में कार्यरत शादाब खान और सोनिया गांधी के सचिव महेश कुमार को उन्होंने टिकट लेने के लिए करोड़ों रुपए दिए हैं फिर भी मुझे टिकट नहीं मिला। कांग्रेस ने उनके आरोपों का खंडन किया है

हरियाणा कांग्रेस की महिला नेता सुचित्रा देवी ने और उनके पति गौरव कुमार ने कहा है कि पिछले विधानसभा चुनाव में वो हरियाणा के बावल विधानसभा सीट से टिकट मांग रही थी लेकिन इसके बदले में कई बड़े नेताओं ने उनसे पैसे लिए गए।

गौरतलब है कि सुचित्रा देवी ने आज तक चुनाव नहीं लड़ा है। प्रियंका गांधी का जहाँ तक सवाल है साल भर पहले उन्होंने अपने निजी सचिव और शादाब खान को अज्ञात कारणों से हटा दिया है।

सुचित्रा के पति गौरव कुमार ने एक टीवी चैनल को कहा वो दलित परिवार से हैं और उनका परिवार पिछले 56 साल से कांग्रेस से जुड़ा हुआ है लेकिन ना उनको टिकट दी गई और ना ही अब उनका पैसा वापस किया जा रहा है।

सुचित्रा देवी ने यह भी कहा कि अब उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है अब वो कांग्रेस में नहीं रहना चाहती हैं हालांकि कांग्रेस इसे झूठ और गलत आरोप बताकर खारिज कर रही है।सुचित्रा देवी का कहना है कि मैने इस्तीफा दे दिया है लेकिन मेरा इस्तीफा स्वीकार नहीं हो रहा है।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने टिकट के बदले पैसे लेने के आरोपों पर कहा कि, मेरे पास व्यक्तिगत रूप से कोई जानकारी नहीं है। हो सकता है वो महिला कांग्रेस से संबंध रखती हैं तो उन्होंने महिला कांग्रेस अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजा हो। जो आरोप लगे हैं, कांग्रेस में कभी यह कल्चर नहीं रहा है।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मैं 30 साल से कांग्रेस में हूं, पार्टी का उम्मीदवार भी रहा हूं, ऐसा नहीं होता। उनको हो सकता है किसी और बात की निराशा हो इसलिए वो आरोप लगा रही हैं। आरोपों पर राव नरेंद्र ने ये भी कहा कि, मेरे पास व्यक्तिगत रूप से अभी तक कोई शिकायत नहीं है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment