हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा 3 अप्रैल को: परकोटा गणेश मंदिर में दिया निमंत्रणहनुमान

NFA@0298
1 Min Read



जयपुर। श्री हनुमन्त शोभायात्रा समिति जयपुर द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जी महाराज के जन्म दिवस के उपलक्ष्‍य पर विशाल शोभायात्रा तीन अप्रैल को सायंकाल सांगानेरी गेट स्थित हनुमानजी के मंदिर से निकाली जाएगी । इस शोभा यात्रा का गणेश निमंत्रण बुधवार को चांदपोल स्थित परकोटा गणेश मंदिर में समिति के पदाधिकारी ने गणेश जी की पूजा अर्चना कर दिया ।

महंत अमित शर्मा ने माला दुपट्टा प्रसाद देकर समिति के लोगों का सम्मान किया । समिति के धुव्र दास अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल, घनश्याम मंत्री, सोहन लाल ताम्बी, वीर कुमार जैन ने गणेश जी महाराज की विशेष पूजा अर्चना कर गणेश निमंत्रण दिया । शोभायात्रा सांगानेरी गेट हनुमान मंदिर से रवाना होकर जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, किशनपोल बाजार, इंदिरा बाजार, खजाने वालों के रास्ते होती हुई चांदपोल दरवाजे स्थित भगवान श्री हनुमानजी महाराज के मंदिर पहुंचेगी ।



Source link

Share This Article
Leave a Comment