[ad_1]

नई दिल्ली। Gmail: कई बार जरूरी ईमेल भी स्पैम में चले जाते हैं और हम उन्हें जीमेल के इनबॉक्स में ढूंढते रहते हैं। हालांकि, कुछ छोटे से बदलाव करके जीमेल यूजर्स इस समस्या से निपट सकते हैं। जीमेल की आधिकारिक सपोर्ट गाइडेंस के मुताबिक, जरूरी ईमेल भी स्पैम में इसलिए चले जाते हैं क्योंकि ईमेल को 'स्पैम' से मैन्युअली हटाया नहीं गया होता है। या फिर ईमेल भेजना वाला यूजर 'कॉन्टैक्ट्स' लिस्ट में नहीं होता है। या फिल्टर ठीक से सेट अप नहीं करने के कारण भी कई बार जरूरी जीमेल स्पैम में चले जाते हैं।
ये तीन तरीके आएंगे काम
गूगल का कहना है कि यूजर्स इस समस्या को ठीक करने के लिए ईमेल को 'स्पैम' से रिमूव कर सकते हैं, यूजर को 'Google Contacts' में जोड़ सकते हैं और ऐसे फिल्टर बना सकते हैं, जो जीमेल को भविष्य के मैसेज को 'स्पैम' मार्क करने से रोकें। यहां इसके लिए एक स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस बताई गई है।
स्पैम से रिमूव करें ईमेल
अपने कंप्यूटर पर सबसे पहले जीमेल ओपन करें।
अब लेफ्ट साइज में दिए गए मेन मेनू में जाएं और मोर पर क्लिक करें।
फिर स्पैम पर क्लिक करें।
अब उस ईमेल के बगल में बने बॉक्स को सिलेक्ट करें, जिसे आप हटाना चाहते हैं।
ऐसा करते ही आपको सबसे ऊपर Not spam का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक कर दें।
कॉन्टैक्ट में ऐसे करें ऐड
भेजने वाले को अपने Contacts में जोड़ने के लिए अपने कंप्यूटर पर जीमेल ओपन करें।
यहां लेफ्ट साइड में गूगल कॉन्टैक्ट्स का ऑप्शन होगा। इस पर क्लिक करें।
अब सबसे ऊपर लेफ्ट साइड दिए गए क्रिएट कॉन्टैक्ट पर क्लिक करें।
फिर क्रिएट कॉन्टैक्ट पर जाएं।
कंप्यूटर पर Gmail खोलें।
सबसे ऊपर सर्च बार में "Show search options" (थ्री डॉट आइकन या हैमबर्ग आइकन) पर क्लिक करें।
"From" के आगे भेजने वाले का ईमेल पता डालें। अगर आप यह देखना चाहते हैं कि आपकी सर्च ठीक से काम कर रही है या नहीं, तो "Search" पर क्लिक करें।
सर्च विंडो के नीचे "Create filter" पर क्लिक करें।
"Never send it to Spam" के आगे बने बॉक्स को चेक करें।
"Create filter" पर क्लिक करें।
स्पैम से रिमूव करने का तरीका
ईमेल को Spam से हटाएं। ईमेल हटाने के बाद उस भेजने वाले के आने वाले ईमेल Spam में नहीं जाएंगे। इसके लिए अपने एंड्रॉयड या आईफोन या फिर टैबलेट पर जीमेल ओपन करें।
ऊपर Menu पर टैप करें और फिर Spam पर टैप करें।
वह ईमेल खोलें जिसे आप हटाना चाहते हैं। ऊपर राइट साइड में More पर टैप करें और फिर Report not spam पर टैप करें।
भेजने वाले को अपने Contacts में जोड़ने के लिए Contacts ऐप खोलें। नीचे राइट साइड में Add पर टैप करें।
कॉन्टैक्ट्स का नाम और ईमेल पता या फोन नंबर डालें।
Save पर टैप करें।
अगर आपके पास Contacts ऐप नहीं है, तो इसे Google Play Store से डाउनलोड करें।
फिल्टर बनाने के लिए आपको अपने कंप्यूटर से Gmail खोलना होगा।
[ad_2]
Source link