छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज ईडी ने राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया को PMLA कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सौम्या चौरसिया को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
गौरतलब है कि दो दिन पहले ईडी ने सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां उन्हें दो दिन की ईडी रिमांड पर भेजा गया था। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आज फिर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद यह आदेश पारित हुआ।
वहीं, इस मामले में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को भी ईडी ने कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उन्हें तीन दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया।




