रायपुर – आरंग। Arang News : राजधानी रायपुर से लगे आरंग में सोनकर समाज के सामुदायिक भवन में तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, आरंग के वार्ड नंबर 03 में सोनकर समाज द्वारा अपने सामाजिक फंड से एक सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा था। भवन का काम कुर्सी (प्लिंथ लेवल) तक पूरा हो चुका था, लेकिन कुछ समय से काम रुका हुआ था।
इस दौरान 12 मार्च 2026 को रात लगभग 8:30 बजे आरोपियों ने एक जेसीबी की मदद से न केवल निर्माणाधीन भवन को पूरी तरह से ढहा दिया, बल्कि वहां लगे सरकारी बोर पंप को भी नुकसान पहुंचाया।
तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को पकड़ा है। जिनमें अविनाश साहू उर्फ विक्की (निवासी: महामायापारा, आरंग), गजेंद्र लोधी (उम्र 19 वर्ष, निवासी: ठाकुर दियापारा, आरंग) और सतीश साहू (JCB ड्राइवर, उम्र 24 वर्ष, निवासी: भलेरा) शामिल है।
आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आज 1 अप्रैल 2026 तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्हें आरंग न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से तीनों को केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है।

