[ad_1]

लखनऊ। थाना सैरपुर पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर एक वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
जानकारी के अनुसार, 13 जून 2026 को उपनिरीक्षक अनुज कुमार गुप्ता अपनी टीम के साथ एनबीडब्ल्यू के अनुपालन में कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान वारंटी अभियुक्त अनिल गौतम पुत्र स्व0 रामनाथ, निवासी ग्राम नरहरपुर, थाना सैरपुर, लखनऊ (उम्र लगभग 35 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 71/2025, धारा 281/105 बीएनएस एवं 3/181 एमवी एक्ट थाना महिगवां, लखनऊ से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन था।पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय रवाना कर दिया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनुज कुमार गुप्ता, कांस्टेबल पंकज कुमार और राजवीरेन्द्र यादव शामिल रहे।
[ad_2]
Source link