सेवा सहकारी समिति सांकरा में शेड निर्माण का भूमिपूजन सम्पन्न

NFA@0298
2 Min Read


19.13 लाख की लागत से बनेगा शेड, किसानों को मिलेगा भंडारण में लाभ

सेलूद। कृषि उपज मंडी समिति दुर्ग के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति सांकरा में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन मंगलवार को  सम्पन्न हुआ। लगभग 19.13 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस शेड से क्षेत्र के किसानों को उपज के सुरक्षित भंडारण एवं विपणन में सुविधा मिलेगी।

विजय बघेल सांसद, दुर्ग लोकसभा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेन्द्र कौशिक जिला अध्यक्ष, भाजपा ने की।

विशेष अतिथियों में नीलम राजेश चन्दाकर सभापति, जिला पंचायत दुर्ग, कल्पना  साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग, कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत पाटन, राजा पाटव (सांसद प्रतिनिधि), राजेश चन्दाकर सांसद प्रतिनिधि, जनपद पाटन, मनबोध साहू प्राधिकृत अध्यक्ष एवं रवि सिंगौर (सरपंच, ग्राम पंचायत सांकरा) सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

ग्राम पंचायत सांकरा के  सरपंच रवि सिंगौर ने सांसद विजय बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कृषि उपज मंडी समिति का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि “मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन में लगातार विकास कार्यों पर मुहर लग रही है। आज किसानों भाइयों के हित में सांकरा धान खरीदी केंद्र में शेड निर्माण का भूमिपूजन सम्पन्न हुआ है।”

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि शेड निर्माण से किसानों को उपज रखने के लिए सुरक्षित एवं संरक्षित स्थान उपलब्ध होगा। इससे उपज की गुणवत्ता बनी रहेगी और किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।



Source link

Share This Article
Leave a Comment